Aligarh News: वीर जवान करन चौधरी उर्फ सौरभ पंचतत्व में विलीन, डीएम-एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि
Aligarh News: अलीगढ़ के ग्राम सिरसा में भारतीय सेना के वीर जवान करन चौधरी उर्फ सौरभ का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
Aligarh News
Aligarh News: देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीर जवान करन चौधरी उर्फ सौरभ का देर रात मे उनके पैतृक गांव मे सिरसा में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वीर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम दिखाई दी। भारत माता के वीर सपूत को अंतिम विदाई देते समय लोगों ने नम आंखों से उनके बलिदान को याद किया।
अलीगढ जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन देर रात मे थाना छर्रा क्षेत्र के ग्राम सिरसा पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय सेना के जवान करन चौधरी उर्फ सौरभ के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएमअविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर देर रात मे पुष्पचक्र अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।इस दौरान अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए वीर जवान के बलिदान को देश के लिए गौरवपूर्ण बताया। एक ओर परिवार अपने लाडले को खोने के गम में डूबा था, वहीं दूसरी ओर गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
करन चौधरी उर्फ सौरभ का देश की सेवा में दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। भारतीय सेना के जवानों का त्याग और समर्पण देश की सुरक्षा की मजबूत नींव है। उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वीर जवान को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई।वीर जवान करन चौधरी उर्फ सौरभ का बलिदान हमेशा देशवासियों के दिलों में जीवित रहेगा। भारत मां के इस वीर सपूत को शत-शत नमन।