Aligarh News: रैकेट का भंडाफोड़, बन्नादेवी पुलिस-साइबर ने शातिरों को गिरफ्तार, कारें-लैपटॉप बरामद
Aligarh News: अलीगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। बन्नादेवी पुलिस और साइबर सेल ने शातिरों को गिरफ्तार कर कारें व लैपटॉप बरामद किए।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: बन्नादेवी थाना पुलिस ने क्रिमिनल इंटेलीजेंस नगर और साइबर सेल के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाकर अवैध लेन-देन करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक सामान और 2 कारें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 18.08.2026 को वादी/वादिया के दस्तावेजों का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर बैंक खाते खुलवाने और उसमें अवैध धन का लेन-देन कर अनुचित लाभ कमाने की शिकायत पर थाना बन्नादेवी में मु0अ0सं0 599/26 और 600/26 धारा 111(4)/318(4)/338/340(2)/336(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में थाना बन्नादेवी, क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र बन्नादेवी से छापेमारी कर गिरोह के 7 सदस्यों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
1. मनोज पुत्र खगेन्द्र सिंह निवासी ज्वालापुरी, थाना क्वार्सी, अलीगढ़
2. रितिक पुत्र सुनील कुमार निवासी सबरीमठ, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद
3. मोहित पुत्र बंशीलाल निवासी पीतोडा, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद
4. अनुराग पुत्र प्रवीण कुमार निवासी सबरीमठ, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद
5. सुंदरम पुत्र दिनेशचन्द्र निवासी सबरीमठ, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद
6. दिव्यांश कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी रामप्रस्था कॉलोनी, थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद
7. नीरव पुत्र भावेश कुमार निवासी कन्सारा बाजार, थाना बी डिवीजन, भुज-कच्छ, गुजरात
बरामदगी में क्या मिला:
पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 लैपटॉप, 01 सीपीयू, 14 मोबाइल फोन, 02 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 07 चेक बुक, 20 कूटरचित आधार कार्ड, 06 पैन कार्ड, 01 बैंक पासबुक, 21 जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र, 08 स्टाम्प रेन्ट एग्रीमेंट, 01 ड्राइविंग लाइसेंस, 01 डायरी के साथ-साथ विभिन्न लोगों के नाम से बने बैंक खाते, चेकबुक और फर्जी दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा एक वैगनार कार UP81DH8491 और एक एन्डेवर कार HR26EP4201 भी सीज की गई है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह फर्जी आधार, पैन और जीएसटी के दस्तावेज बनाकर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाता था। फिर उन खातों में अवैध तरीके से पैसा ट्रांसफर कर कमीशन लेता था। साइबर सेल की मदद से इनके डिजिटल लेन-देन और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना बन्नादेवी की टीम के साथ क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग के उ0नि0 विनय कुमार और उनकी टीम तथा साइबर सेल के उ0नि0 राहुल चौधरी व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस का कहना है। कि गिरफ्तार अभियुक्तों से अन्य राज्यों में फैले उनके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।