Aligarh News : अलीगढ़ फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार

Aligarh News : अलीगढ़ में जानलेवा फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए गांधीपार्क पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

Update:2026-05-09 14:37 IST

Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अलीगढ़ पुलिस को फायरिंग की घटना में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गाँधीपार्क पुलिस ने जानलेवा फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

7 मई को हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को वादी के पुत्र को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इस संबंध में थाना गांधी पार्क में मुकदमा अपराध संख्या 171/2026 धारा 109(1), 333, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

2 की हुई गिरफ़्तारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के खुलासे के लिए थाना गांधी पार्क पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को थाना क्षेत्र गांधी पार्क से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्कर्ष पुत्र अतुल उर्फ पिंकी, मूल निवासी सिकन्दरपुर थाना अकराबाद, हाल निवासी वैष्णों रायल सिटी थाना महुआखेड़ा, तथा वैभव शर्मा पुत्र अभिषेक शर्मा निवासी विशवनाथ पुरम, गोगाजी पैलेस के सामने थाना महुआखेड़ा जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।

वहीं इनकी तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2), 3(5) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

पिंकी का रहा है आपराधिक इतिहास

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी उत्कर्ष उर्फ पिंकी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना गांधी पार्क के मौजूदा मुकदमे के अलावा थाना अकराबाद, थाना सिविल लाइन और थाना क्वार्सी में भी उसके खिलाफ पूर्व में मामले दर्ज हो चुके हैं।इस कार्रवाई को थाना गाँधीपार्क पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक सुमित कुमार

Tags:    

Similar News