Aligarh News: घर में घुसकर मांगी रंगदारी, मांग पूरी न होने पर दी धमकी,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Aligarh News: अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र में घर में घुसकर रंगदारी मांगने और मांग पूरी न होने पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी चिराग उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है।

Update:2026-08-11 15:38 IST

Aligarh News

Aligarh News: सासनी गेट थाना क्षेत्र में घर में घुसकर रंगदारी मांगने और मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को वादिया ने थाना सासनी गेट में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी उसके घर में घुस आया और रंगदारी की मांग करने लगा। जब उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सासनी गेट पुलिस ने मु0अ0सं0 360/26, धारा 333/352/351(3)/308(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त चिराग उर्फ राजा पुत्र हरिओम, निवासी मायापुरी, सेट्टी पार्षद वाली गली, पला साहिबाबाद, थाना सासनी गेट, अलीगढ़ को थाना क्षेत्र सासनी गेट से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चिराग उर्फ राजा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना सासनी गेट में वर्ष 2025 में धारा 13 जी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।इसके अलावा वर्ष 2019 में थाना गांधी पार्क में धारा 392/411 भादवि तथा थाना सासनी गेट में धारा 147/148/149/307 और 379 भादवि के मुकदमे दर्ज रहे हैं। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना सासनी गेट के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक बलराम सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार धाकड़ और कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Tags:    

Similar News