Aligarh News: एएमयू में दिवाली मनाने की मिली अनुमति, हिंदू छात्रों की बड़ी जीत
Aligarh News: एएमयू प्रशासन ने करणी सेना की चेतावनी के बाद हिंदू छात्रों को दिवाली मनाने की अनुमति दी, छात्र अखिल कौशल की मांग को मिली मंजूरी।
Aligarh News: मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र अखिल कौशल द्वारा एएमयू में दिवाली मनाने की परमिशन एएमयू प्रशासन से मांगी गई थी।जिसे एएमयू प्रशासन के द्वारा नकार दिया गया था। एएमयू छात्र अखिल कौशल की मांग समर्थन में करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने एएमयू प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि एएमयू प्रशासन द्वारा एएमयू के अंदर हिंदू छात्रों को दिवाली मनाने की परमिशन नहीं दी गई। तो करणी सेना अपने स्तर से एएमयू के अंदर जाकर दिवाली मनाएगी।
दिवाली मनाने की परमिशन मिली
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके बाद एएमयू प्रशासन द्वारा एएमयू के अंदर हिंदू छात्रों को दिवाली मनाने की परमिशन दे दी गई। पूर्व में इसी वर्ष एएमयू के हिंदू छात्र अखिल कौशल एवं अन्य हिंदू छात्रों के द्वारा एएमयू के अंदर होली मनाने की परमिशन मांगी गई थी। परंतु एएमयू प्रशासन के द्वारा नकार दिया गया था।
उस समय भी करणी सेना के एएमयू के अंदर होली खेलने के ऐलान के बाद एएमयू प्रशासन को झुकना पड़ा था और हिंदू छात्रों को होली खेलने की परमिशन दी गई थी। करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एएमयू शिक्षा का मंदिर है।
हिंदू छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएं
यहां सभी धर्मों के छात्र पढ़ते हैं और सभी धर्मों के त्योहारों को भी धूमधाम के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी हिंदू छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एएमयू में पढ़ने वाले हिंदू छात्रों की बड़ी जीत है।