Aligarh News: सीएम दौरे से पहले जिले में तैयारियों की तेज हुई रफ्तार, DM-SSP ने संभाला मोर्चा

Aligarh News: 22 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री दौरे से पहले अलीगढ़ प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

Update:2026-06-20 17:09 IST

सीएम दौरे से पहले जिले में तैयारियों की तेज हुई रफ्तार, DM-SSP ने संभाला मोर्चा (Photo- Newstrack)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित 22 जून के अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान अलीगढ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। इसके बाद नुमाइश गेस्ट हाउस स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।


बैठक में उन्होंने विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन सौरभ भट्ट, एसपी सिटी आदित्य बंसल, एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, सीएमओ डॉ. आरएन सिंह, एसीएम, सहायक नगर आयुक्त, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, आरएम रोडवेज, क्षेत्राधिकारी सहित विद्युत सुरक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी रणनीति तैयार कर ली है। कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है।

Tags:    

Similar News