Aligarh News: सीओ सर्जना सिंह को भावभीनी विदाई, अलीगढ़ पुलिस ने सराहा शानदार कार्यकाल

Aligarh News: स्थानांतरण पर अलीगढ़ पुलिस ने सीओ सर्जना सिंह को भावभीनी विदाई दी। अधिकारियों ने उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और योगदान की सराहना की।

Update:2026-06-15 16:56 IST

सीओ सर्जना सिंह को भावभीनी विदाई, अलीगढ़ पुलिस ने सराहा शानदार कार्यकाल (Photo- Newstrack)

Aligarh News: जनपद पुलिस परिवार ने सोमवार को एक भावुक पल के बीच क्षेत्राधिकारी (सीओ) सर्जना सिंह को उनके स्थानांतरण पर सम्मानपूर्वक विदाई दी। उनका स्थानांतरण सहायक सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर के पद पर हुआ है।

अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता के साथ किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुनवाई और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही।



सर्जना सिंह के व्यवहार, नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली की हुई प्रशंसा

विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सरल व्यवहार, नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली की प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि सर्जना सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की छवि को मजबूत करने का काम किया। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।


इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी में भी वे अपनी कार्यकुशलता और अनुभव के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी।

सर्जना सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया

वहीं सर्जना सिंह ने भी अलीगढ़ में मिले सहयोग और स्नेह के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह का माहौल भावुक रहा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ नए दायित्व के लिए रवाना किया तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags:    

Similar News