Aligarh News: पुलिस लाइन में गूंजा 'कबड्डी-कबड्डी'! एडीजी एसके भगत ने किया जोन क्लस्टर धमाकेदार आगाज

Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस लाइन में जोन स्तरीय क्लस्टर प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज हुआ। एडीजी एसके भगत ने उद्घाटन किया, कबड्डी समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

Update:2026-06-11 12:49 IST

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: खेल और अनुशासन का अनोखा संगम देखने को मिला गुरुवार को अलीगढ़ की छेरत पुलिस लाइन में। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एस. के. भगत ने 3 वीं अंतर्जनपदीय आगरा जोन पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य परेड के साथ शुभारम्भ किया। इस तीन दिवसीय महाकुंभ में आगरा जोन के 8 जनपदों की पुरुष और महिला टीमें अपना दमखम दिखा रही हैं। कबड्डी के साथ-साथ जिमनास्टिक, फेंसिंग और खो-खो के खिलाड़ी भी मैदान में उतरे हैं। कुल 288 खिलाड़ी पदक की दौड़ में शामिल हैं। शुभारम्भ समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी और अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी मौजूद रहे। परेड के बाद खिलाड़ियों में जोश देखते ही बन रहा था।

एडीजी भगत ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ जीत-हार नहीं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और फिटनेस का प्रतीक है। उन्होंने सभी जनपदों की टीमों को खेल भावना के साथ खेलने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही जनपदीय टीमों के प्रबंधक भी मैदान संभाले हुए हैं: आगरा से उ.नि. आकाश सोलंकी, अलीगढ़ से उ.नि. आदेश चौहान, मथुरा से उ.नि. विजय चौहान, फिरोजाबाद से उ.नि. मनोज पूनिया, एटा से उ.नि. रविन्द्र सिंह, कासगंज से उ.नि. सुखवीर, हाथरस से उ.नि. बीनेश कुमार और मैनपुरी से उ.नि. धीरज शर्मा।

यह प्रतियोगिता 11 जून से 13 जून 2026 तक चलेगी। समापन समारोह 13 जून को होगा, जहां विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रबंधक और खिलाड़ी उपस्थित रहे। पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह खेलमय हो गया है।

Tags:    

Similar News