Aligarh News: सुभासपा की जन चौपाल में जुटा उत्साह, 26 अक्टूबर की चोडेरा जनसभा को सफल बनाने का संकल्प

Aligarh News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अलीगढ़ के जवा ब्लॉक क्षेत्र में जन चौपालों की श्रृंखला शुरू कर जनता से 26 अक्टूबर की ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने की अपील की।

Update:2025-10-24 20:37 IST

सुभासपा की जन चौपाल में जुटा उत्साह, 26 अक्टूबर की चोडेरा जनसभा को सफल बनाने का संकल्प (Photo- Newstrack)

Aligarh News:  जवा ब्लॉकक्षेत्र में आगामी 26 अक्टूबर को चोडेरा में आयोजित होने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की विशाल जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लगातार जनसंपर्क और जन चौपाल कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी क्रम में भोजपुरी, गढ़िया, नगला ढक, अहरोली, नगला बंजारा, बाजगड़ी और पोथी गांवों में जन चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इन चौपालों में स्थानीय ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। पार्टी पदाधिकारियों ने जनता को पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों और आगामी 26 अक्टूबर चोडेरा जनसभा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

जन चौपालों में जिला अध्यक्ष अलीगढ़ अमित जादौन, मंत्री प्रतिनिधि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संजय बंजारा, जवा ब्लॉक अध्यक्ष ललित गोस्वामी, युवा जिला अध्यक्ष एटा मुनेश कठेरिया, प्रदेश सचिव बुलंदशहर राज नायक, मंत्री प्रतिनिधि गुड्डू नायक, सूरज नायक, राजेश नायक, बीनेश नायक समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सशक्त बना रही है और 26 अक्टूबर को चोडेरा में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक रूप से जनता की शक्ति का प्रदर्शन होगी। सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि चोडेरा की जनसभा को ऐतिहासिक और सफल बनाया जाएगा।

अंत में जिला अध्यक्ष अमित जादौन ने कहा कि जन चौपालों का उद्देश्य जनता तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाना, संगठन को मजबूत करना और समाज में एकता का संदेश देना है। 26 अक्टूबर को चोडेरा की धरती परिवर्तन की गूंज से गूंज उठेगी।

Tags:    

Similar News