Aligarh News : अलीगढ़ पुलिस का सख्त अभियान, पैदल गश्त और संदिग्धों की जांच जारी
Aligarh News : अलीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, थाना प्रभारियों ने की पैदल गश्त, संदिग्धों की जांच और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज
Aligarh News
Aligarh News:-19 मई: जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से अलीगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की।इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए। सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने वाले, वाहनों पर अवैध हूटर, सायरन एवं प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।अलीगढ़ पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।