Aligarh News: अलीगढ़ में रिश्तों का कत्ल! प्रेम संबंध से नाराज पिता ने बेटी की ली जान

Aligarh News: अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के जरारा गांव में बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम संबंधों से नाराज पिता ने गला दबाकर हत्या कर शव खेत में छिपा दिया था।

Update:2026-05-20 14:38 IST

Aligarh News

Aligarh News: जनपद के खैर थाना क्षेत्र के गांव जरारा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया। कि अपनी बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज पिता ने आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी। और शव को खेत में छिपा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को पीआरवी पर सूचना मिली थी। कि ग्राम जरारा निवासी पूरन सिंह ने अपनी बेटी की हत्या कर शव को खेत में दबा दिया है। सूचना मिलते ही थाना खैर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। इसके बाद खेत में दबे शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने मामले में थाना खैर पर मुकदमा संख्या 323/26 धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता पूरन सिंह पुत्र रोशनलाल निवासी जरारा को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया। कि उसकी बेटी गांव के ही अपनी बिरादरी के एक युवक से बातचीत करती थी।जिससे वह काफी नाराज रहता था। इसी बात को लेकर वह गुस्से में आ गया और उसने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को खेत में छिपा दिया ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके। पुलिस का कहना है।कि मामले में अन्य सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News