Amethi News: गुरु रविदास संदेश के साथ भव्य कलश यात्रा, विधायक मटियारी ने सामाजिक समरसता पर जोर दिया
Amethi News: गुरु रविदास के संदेश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक मटियारी ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
Amethi News(Photo-Social Media)
Amethi News: अमेठी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव कल्याण के संदेश को लेकर गौरीगंज ग्रामीण मंडल में भाजपा की ओर से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार समाज से ऊंच-नीच का भेद मिटाकर आपसी समरसता और भाईचारा स्थापित करने की शक्ति देते हैं।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने रविवार को कहा कि गुरु रविदास जी महाराज का जीवन और उनके विचार संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणापुंज हैं। उनका संदेश समाज में ऊंच-नीच के भेद को मिटाकर आपसी समरसता और भाईचारा स्थापित करने की शक्ति देता है। भाजपा संगठन गुरुदेव के इसी अंत्योदय और सामाजिक एकता के संकल्प को लेकर जन-जन के बीच निरंतर कार्य कर रहा है।श्री मटियारी ने आगे कहा कि हम लोगों को गुरदेव के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।समाज का कल्याण तभी संभव जब। समाज में गुरदेव के उपदेश को लोगों द्वारा अपने जीवन में लागू किया जाय।
आपको बता दें कि भाजपा ग्रामीण मण्डल द्वारा रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मण्डल के विभिन्न स्थानों पर पूज्य गुरु रविदास जी महाराज के समता, सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और अखंड मानवता के कल्याणकारी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के पावन संकल्प के साथ कलश यात्रा' निकाली गई। आस्था, अटूट श्रद्धा और सामाजिक एकता के त्रिवेणी रंग से ओत-प्रोत इस दिव्य यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर पूज्य गुरुदेव के चरणों में शीश नवाया। इस अलौकिक उत्सव ने पूरे क्षेत्र को पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जामय बना दिया है।