अमेठी में लकी ड्रॉ में 31 ग्राहकों के नाम घोषित, रंजीत को मिला टीवी
Amethi News: अमेठी में रजत फ्यूल स्टेशन की दिवाली धमाका लकी ड्रॉ योजना के 31 विजेताओं के नाम घोषित हुए। रंजीत यादव को टीवी मिला, जबकि अन्य ग्राहकों को भी आकर्षक उपहार दिए गए।
Amethi News: अमेठी में रजत फ्यूल स्टेशन की ओर से दिवाली के अवसर पर आयोजित लकी ड्रॉ योजना के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। योजना के तहत कुल 31 ग्राहकों का चयन किया गया। लकी ड्रा योजना के तहत रंजीत को प्रथम पुरस्कार के रूप में टीवी मिला। स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम मित्तल एनर्जी लिमिटेड से संबद्ध इस स्टेशन पर 26 अक्टूबर से 18 नवंबर तक दिवाली धमाका लकी ड्रॉ स्कीम संचालित की गई थी। इस दौरान स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल भरवाने वाले ग्राहकों को योजना में शामिल किया गया था। योजना की अवधि पूरी होने के बाद 21 नवंबर को विजेताओं के नामों की औपचारिक घोषणा की गई।
प्रथम पुरस्कार के रूप में टीवी के अलावा अन्य चयनित ग्राहकों को पंखा, कंबल, मिक्सर, स्टोव, ट्रॉली बैग, प्रेस, डिनर सेट, केतली, पानी की बोतल, थर्मस, ईयरफोन, स्मार्ट सनग्लास, घड़ी, बैग और टिफिन सहित विभिन्न उपहार दिए गए।
घोषित विजेताओं में रंजीत यादव, रामजीत यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, बब्बू यादव, अजीत यादव, गोलू खान, शिव कुमार, वीरेंद्र यादव, अभिमन्यु सिंह, रमेश कुमार निषाद, आमिर खान, पवन यादव, शिवम यादव, आलोक यादव, रमेश पाल, अंकित पाठक, धर्मेंद्र सिंह, विनोद कुमार, एम.के. शुक्ला, दिनेश यादव, राकेश साहू, नाहर सिंह, ललित यादव, कृष्ण कुमार, किशन गुप्ता, विशाल, धर्मेंद्र कुमार, अमित प्रकाश मिश्रा, एम.एम. सिंह, ज्ञान बहादुर यादव और आदित्य सिंह शामिल हैं।
कार्यक्रम में रजत फ्यूल स्टेशन की ओर से पुष्पलता सिंह एवं डॉ. रजत रंजन सिंह तथा एचएम ई एल की ओर से रोहित चतुर्वेदी मौजूद रहे। इस दौरान स्टेशन प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ग्राहकों के लिए इस प्रकार की उपहार योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी।