Auraiya News: छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

Auraiya News: औरैया में छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और विशेषज्ञों ने करियर मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य को नई दिशा दी।

Update:2026-06-15 12:27 IST

Auraiya News(Photo-Social Media)

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दिबियापुर स्थित बुद्धा स्टडी सेंटर में डॉ. भीमराव अंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा ‘मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा भविष्य की करियर संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना था।

समारोह में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अभियंता सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश तथा कानपुर से आए शिव पाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘मिशन सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ रही, जिसके माध्यम से छात्रों को देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया और उनसे जुड़ी संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों और प्रोफेसरों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अमित कुमार ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और उच्च शिक्षा तथा करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं प्रोफेसर रॉबिंस दोहरे ने भी विद्यार्थियों को सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

डॉ. भीमराव अंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार आर्य ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और उच्च शिक्षा के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

समारोह के लिए कुल 69 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 45 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और पेन-पेंसिल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर जनपद में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को विशेष रूप से सम्मानित कर उसकी उपलब्धि की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ताओं ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। अंत में उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन TEAM DBRAEG के संस्थापक इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक साबित हुआ।

Tags:    

Similar News