Auraiya News: आम के पेड़ पर फांसी की फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Auraiya News: मृतक की मां रामकांति ने बताया कि मदन शनिवार शाम को बिना कुछ बताए घर से निकला था और रात भर वापस नहीं लौटा, जिससे परिवार परेशान हो उठा और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

Update:2025-07-13 18:08 IST

Auraiya News

Auraiya News: जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भैंसौल में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के 35 वर्षीय युवक मदन सिंह का शव आम के पेड़ पर गमछे से बने फंदे पर लटका मिला। यह घटना रामनगर और भैंसौल गांव के बीच स्थित कैलाश के खेत में घटी।

दूधिया ने फांसी के फंदे पर लटका देखा शव

सुबह एक दूधिया ने शव को लटका देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। मृतक की मां रामकांति ने बताया कि मदन शनिवार शाम को बिना कुछ बताए घर से निकला था और रात भर वापस नहीं लौटा, जिससे परिवार परेशान हो उठा और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पेड़ से करीब 20 कदम दूर एक लाल रंग की शर्ट और एक जोड़ी चप्पल बरामद हुई। साथ ही पेड़ के नीचे एक मोबाइल फोन भी मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान वह डाल टूट गई जिस पर शव लटका हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक ने एक हफ्ते पहले अपने दोस्तों से कहा था कि वह फांसी लगाने पर मजबूर हो सकता है। मृतक की पत्नी दिल्ली में बच्चों के साथ रहकर नौकरी करती है। उसके तीन बच्चे हैं अरुण (10), प्रांसी (8) और हिमांसी (6)।

घटना के समय पत्नी और बच्चे दिल्ली में थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अनबन की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News