Azamgarh News :एनीमिया मुक्त चलाया अभियान, 52 छात्राओं की हुई जाँच, वितरित किए गए पौष्टिक आहार

Azamgarh News: आजमगढ़ में भारत विकास परिषद द्वारा एनीमिया मुक्त जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 52 छात्राओं की जांच कर पौष्टिक आहार वितरित किया गया।

Update:2026-05-14 17:49 IST

Azamgarh News

Azamgarh News: विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राएं देश का भविष्य हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए सरकार एवं सामाजिक संगठन लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में भारत विकास परिषद ‘इलिट’ शाखा, आजमगढ़ द्वारा “स्वस्थ भारत, स्वस्थ नारी” संकल्प के तहत एनीमिया मुक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया।

नवीन सत्र के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व में परिषद के सदस्य नगर स्थित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे और छात्राओं को स्वास्थ्य तथा संस्कारों के प्रति जागरूक किया।

52 छात्राओं की हुई जांच

शिविर के दौरान विशेषज्ञों की देखरेख में लगभग 52 छात्राओं का ब्लड टेस्ट किया गया। जांच के साथ-साथ छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य और हीमोग्लोबिन स्तर बनाए रखने के लिए गुड़, चना और जूस जैसे पौष्टिक आहार भी वितरित किए गए।

स्वास्थ्य के साथ संस्कारों पर भी जोर

कार्यक्रम में केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक विकास पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि “स्वस्थ भारत के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है।” उन्होंने कहा कि परिषद भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगी। महिला सहभागिता प्रमुख मनीला अग्रवाल ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और भारतीय संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जागरूक और आत्मनिर्भर छात्राएं ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बनेंगी।

कई लोगों का रहा सहयोग

विद्यालय प्रबंधक मनीष रतन अग्रवाल ने संगठन के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंकज अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, प्रियंका वर्मा, सुमन बरनवाल समेत कई लोगों का सहयोग रहा।

Tags:    

Similar News