Azamgarh News: ऑपरेशन वज्रपात में सोशल मीडिया स्टंटबाजी करने वाले युवक पर कार्रवाई

Azamgarh News: आजमगढ़ में ऑपरेशन वज्रपात के तहत स्टंट कर रील वायरल करने वाले युवक पर पुलिस ने की कार्रवाई।

Update:2026-06-20 13:18 IST

Azamgarh News

Azamgarh News 20 जून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही दिखावटी एवं जोखिमपूर्ण प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संचालित "ऑपरेशन वज्रपात" के तहत थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी के दौरान पुलिस को संज्ञान में आया कि गोविंद पुत्र नोखुलाल, निवासी कोयलारी खुर्द, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*, उम्र लगभग 19 वर्ष द्वारा स्टंटबाजी से संबंधित वीडियो एवं पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित कर वायरल किए जा रहे हैं।

उक्त वीडियो युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ यातायात नियमों की अवहेलना एवं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले पाए गए।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा संबंधित युवक को चिन्हित कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उससे पूछताछ की गई। साथ ही उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस की अपील–

जनपद पुलिस आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी, खतरनाक वाहन संचालन, यातायात नियमों के उल्लंघन अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार न करें।सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज एवं लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए किए गए ऐसे कृत्य स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन के लिए खतरा बन सकते हैं।ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर दहशत, स्टंटबाजी एवं अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

Tags:    

Similar News