Azamgarh News: आजमगढ़ में भारत रक्षा दल विधि मंच का शपथ ग्रहण समारोह, सामाजिक न्याय पर दिया गया जोर

Azamgarh News: आजमगढ़ में भारत रक्षा दल के विधि मंच के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें सामाजिक न्याय, गरीबों की निःशुल्क कानूनी सहायता और जन जागरूकता पर जोर दिया गया।

Update:2026-06-15 20:00 IST

Azamgarh News

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में गरीबों, मजलूमों एवं सामाजिक मुद्दों पर कार्यरत लोगों की निःशुल्क न्यायिक पैरवी हेतु गठित भारत रक्षा दल के विधि मंच के कुछ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज दल के कटरा स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने दल के रीति-नीति एवं सिद्धांतों से अधिवक्ता साथियों को अवगत कराते हुए कहा कि विधि मंच के गठन से अब तमाम गरीब और मजबूर लोगों की लड़ाई को सहयोग मिलेगा तथा भ्रष्टाचार एवं कुव्यवस्था का जोरदार विरोध किया जा सकेगा।उन्होंने आगे कहा कि इस मंच का विस्तार करते हुए सभी तहसील स्तर एवं अन्य अधिवक्ता संघों के अधिवक्ता साथियों को जोड़ा जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इस मंच पर जाति-धर्म की बात करने वालों को कोई स्थान नहीं दिया जाएगा।

इसी क्रम में मंच के संरक्षक के रूप में चयनित वरिष्ठ अधिवक्ता किलेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भारत रक्षा दल परिवार का एक सदस्य होने पर उन्हें गर्व है तथा वे संगठन के लिए अपने पूरे सामर्थ्य से सदैव सहयोग करते रहेंगे।विनायक एडवोकेट ने कहा कि वे लोग गरीब, असमर्थ एवं सामाजिक मुद्दों से जुड़े मामलों की निःशुल्क पैरवी करने के साथ-साथ जनता को कानूनों की जानकारी भी देंगे। साथ ही सूचना का अधिकार (RTI) एवं अन्य अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

समारोह में विधि मंच के जिला अध्यक्ष पद पर विनायक एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष पद पर मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद पर गोपाल प्रसाद एडवोकेट एवं शफीउद्दीन उर्फ मशाल एडवोकेट, सचिव मंडल पर प्रदुमन शुक्ल एडवोकेट, जिला सचिव पद पर रोहित सिंह एडवोकेट तथा अन्य अधिवक्ताओं ने शपथ ग्रहण किया।इस अवसर पर राजेंद्र द्विवेदी, विनोद सिंह एडवोकेट, विवेकानंद एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ताओं एवं संगठन के नगर व जिला टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।

Tags:    

Similar News