Azamgarh News: संविधान वंचित समाज के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार- पूर्व वरिष्ठ IAS कुंवर फतेह बहादुर

Azamgarh News: आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि भारतीय संविधान वंचित समाज के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों पर जोर दिया।

Update:2026-06-14 18:39 IST

Azamgarh News(Photo-Social Media)

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में सामाजिक संस्था बहुजन भारत के तत्वाधान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया के ब्लॉक कोयलसा के ग्राम पंचायत बनकट जगदीश किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कपिल देव एडवोकेट, उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन तहसील बूढ़नपुर एवं रामधारी दिनकर की अध्यक्षता में उनके निजी आवास पर की गई।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुंवर फतेह बहादुर सेवा निवृत (वरिष्ठ आईएएस) पूर्व प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अनिरुद्ध सिंह, डॉ.केडी राम सेवानिवृत्ति मुख्य विकास अधिकारी, राजबली पूर्व रजिस्टार, देवचंद्र राम उप सचिव , तुलसीराम पूर्व निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड आदि लोगों ने बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व वरिष्ठ आईएएस कुँवर फतेह बहादुर ने कहा कि भारतीय संविधान अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, तथा पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है। संविधान द्वारा सामान्य आरक्षण,शिक्षा, रोजगार,राजनीतिक, प्रतिनिधियों और सामाजिक सुरक्षा संबंधी प्रावधानों ने इन वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । संविधान के बदौलत दलित,पिछड़े,वंचित समाज का विकास हुआ है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान सामाजिक न्याय, समानता और मानव गरिमा के सिद्धांतों पर आधारित है। स्वतंत्रता प्राप्ति के समय अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, तथा पिछड़े वर्गों की सामाजिक शैक्षिक और आर्थिक स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर थी।

इसलिए संविधान निर्माताओ ने इनके संरक्षण, उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए अनेक विशेष प्रावधान किए कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वर बौद्ध ने किया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित डॉ जंग बहादुर, सुरेश राम, राम भेज बनकट जगदीश,जितेन्द्र वर्मा, बालवीर मिस्त्री, जयराम यादव, राजकुमार यादव, तुलसीराम पूर्व निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड, के डी राम पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, श्री राजबली पूर्व रजिस्टार ,श्री राम नवल पूर्व प्रमुख मेंहनगर, डॉ तिलकधारी (अध्यक्ष) बेलहा ,एडवोकेट दिलीप कुमार, त्रिभुन राम पकड़िया रानीपुर आदि लोग उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News