Azamgarh News: अर्टिगा कार ट्रेलर से टकराई, चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Azamgarh News: आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर देवगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, आर्टिगा कार ट्रेलर से टकराई, चार लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल।
Azamgarh Accident News
Azamgarh News: अर्टिगा कार ट्रेलर से टकराई, चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायAzamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात दर्शन करके लौट रहे अर्टिगा कार सवार लोगो का एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर का कंजहित बरडीहा मोड़ के पास हुआ, जब एक आर्टिका कार ट्रेलर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस की मदद से सभी घायलों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल अजमल आलम पुत्र लाल मोहम्मद की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि कार में सवार सभी लोग झारखंड राज्य के पलामू जिले के मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) क्षेत्र के मोहनिया गांव के निवासी थे।हादसे की सूचना पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।