Azamgarh news :महिला आयोग के अध्यक्ष ने लापरवाही पर डीपीओ को लगाई कड़ी फटकार
Azamgarh News: महिला शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर महिला आयोग अध्यक्ष ने डीपीओ को लगाई फटकार, दिए सख्त निर्देश।
Azamgarh News
Azamgarh News :24 जून आज़मगढ़ जनपद में महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की प्रगति की जानकारी ली।
वहीं सर्किट हाउस में समीक्षा के दौरान कई मामलों में अपेक्षित कार्रवाई न होने तथा शिकायतों के निस्तारण में देरी पाए जाने पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीपीओ को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ित महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
आगे महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की।
नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाई गई,तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।