Azamgarh News: आजमगढ़ में बिजली कटौती पर सपा का प्रदर्शन, सुधरने की चेतावनी

Azamgarh News: लालगंज में सपा विधायक बेचई सरोज ने कार्यकर्ताओं संग एसडीएम और अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की।

Update:2026-05-22 20:22 IST

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के तहसील लालगंज के अंतर्गत गॉव मे शुक्रवार को बिजली की अंधाधुंध कटौती व बिजली की आपूर्ति न होने को लेकर समाजवादी पार्टी के लालगंज के विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व मे सिंचाई विभाग के निरीक्षण गृह से लालगंज तहसील तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी लालगंज को ज्ञापन सौपा।

बिजली कटौती से जनता त्रस्त 

विधायक बेचई सरोज ने कहा कि आज बिजली कटौती से लालगंज की जनता मे बेहद आक्रोश है,लोग रात- भर जाग रहें हैं। बिजली की समस्या से लोगो मे भारी असंतोष व्याप्त है। भाजपा सरकार के ऊर्जा मंत्री केवल बयान बाजी मे मस्त हैं, प्रदेश की जनता त्रस्त है।

इसी क्रम मे बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक बेचई सरोज व विधानसभा अध्यक्ष लालगंज राजनरायन यादव के नेतृत्व मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ लालगंज अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर सपा विधायक बेचई सरोज ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि बिजली की अंधाधुंध कटौती से जनता परेशान है बिजली की आपूर्ति न होने के कारण आज लोग रात भर जाग कर बीता रहें है। उन्होने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हम लालगंज की जनता के साथ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगे।

विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।जनता भीषण गर्मी व ऊमस से बीमार हो रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार के कानो पर जूं नहीं रेंग रहा है। इस अवसर पर अरविन्द कुमार सरोज, अमित कन्नौजिया, जंगबहादुर सरोज, गणेश मौर्य,सर्वेश प्रजापति, राकेश गोड़, नीरज राय,सोनू राय,अमरजीत यादव, कृष्ण कुमार यादव, विनोद यादव,नूर आलम,मोहम्मद शाहिद,शाह आलम, तेरसू मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News