Baghpat News: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराने वाला युवक वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Baghpat News: बागपत के चाँदीनगर क्षेत्र में युवक का अवैध तमंचा लहराते वीडियो वायरल, पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की, जल्द होगी कड़ी कार्रवाई।

By :  Paras Jain
Update:2025-10-24 21:13 IST

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराने वाला युवक वायरल, पुलिस जांच में जुटी (Photo- Newstrack)

Baghpat News: बागपत। सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर खुलेआम तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो बागपत जिले के चाँदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गांव का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा युवक ताबिश नामक निवासी बताया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इसी तरह के कई वीडियो और रील्स मौजूद हैं, जिनमें वह हथियारों के साथ स्टंट करता नजर आता है। इस वायरल वीडियो के बाद लोगों में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे युवक समाज में गलत संदेश फैलाते हैं और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनते हैं।

तमंचा लहराते हुए फिल्मी अंदाज में दिखा युवक 

वायरल वीडियो में युवक बिना किसी डर के तमंचा लहराते हुए फिल्मी अंदाज में स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद चाँदीनगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया था, हथियार असली है या नकली, और क्या युवक के पास हथियार का लाइसेंस है या नहीं। पुलिस ने कहा कि यदि हथियार अवैध पाया गया तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने युवाओं को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अपराध से जुड़े वीडियो बनाना और उन्हें वायरल करना आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने अपील की है कि युवा ऐसे कृत्यों से दूर रहें, अन्यथा जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

Tags:    

Similar News