बलरामपुर में फार्मासिस्टों की बैठक, दवा वितरण व्यवस्था सुधारने और सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

Balrampur News: बलरामपुर में सीएमओ की अध्यक्षता में फार्मासिस्टों की मासिक बैठक हुई, जिसमें दवा उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए।

Update:2026-04-25 18:43 IST

Balrampur News

Balrampur News: बलरामपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में फार्मासिस्टों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में कार्यरत फार्मासिस्ट शामिल हुए। 

बैठक के दौरान सीएमओ ने दवाओं की उपलब्धता, वितरण प्रणाली, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए और मरीजों को समय पर समुचित उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. रस्तोगी ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं, जिनकी भूमिका मरीजों तक सही दवाएं पहुंचाने में बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।बैठक में उपस्थित फार्मासिस्टों ने अपने-अपने केंद्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कार्यों में आ रही चुनौतियों से भी अवगत कराया। इस दौरान समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Tags:    

Similar News