Bareilly News: हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित रोडवेज बस सड़क किनारे घुसी, परिचालक घायल
Bareilly News: बरेली के मीरगंज में हाईवे पर रोडवेज बस का टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घुस गई। हादसे में परिचालक घायल हो गया, जबकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बस से रवाना किया गया।
Bareilly News
Bareilly News: थाना मीरगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईवे पर रोडवेज बस का अचानक टायर फटने से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। अनियंत्रित बस सड़क किनारे जाकर घुस गई। हादसे में बस का परिचालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि बस में यात्रियों की संख्या कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल परिचालक को उपचार दिलाया और यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह रोडवेज बस बरेली से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। मीरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर अचानक बस का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे जाकर घुस गई। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर से बस क्षतिग्रस्त हो गई और परिचालक को चोटें आईं।
गनीमत रही कि बस में अधिक यात्री नहीं थे और घटनास्थल के आसपास भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने घायल परिचालक को उपचार दिलाया। इसके बाद सभी यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि रोडवेज बस का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे घुस गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हुई है और परिचालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।