Bareilly News: मीरगंज हाईवे पर जिम के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Bareilly News: बरेली के मीरगंज में जिम के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी जांच शुरू की।
मीरगंज हाईवे पर जिम के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Photo- Newstrack)
Bareilly News: बरेली। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक जिम के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में वाहन चोरों की सक्रियता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वापस लौटे तो बाइक गायब
जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव खानपुरा निवासी इमरान पुत्र मोहम्मद इरफान की 21 मई की रात करीब 8:40 बजे अपनी मोटरसाइकिल से हाईवे स्थित जिम पर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक जिम के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब मिली। पहले उन्होंने आसपास काफी तलाश की और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।
इसके बाद पीड़ित ने मीरगंज थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। चोरी हुई बाइक हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर ब्लैक एंड एक्सेंट मॉडल की बताई गई है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP25DC8031 है। पुलिस ने वाहन के इंजन नंबर और चेसिस नंबर भी दर्ज कर लिए हैं, ताकि बाइक की तलाश में आसानी हो सके और चोरी के नेटवर्क तक पहुंच बनाई जा सके।
अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा कर बाइक बरामद करने का भरोसा दिलाया है।