Basti News: नहर में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

Basti News: बस्ती के हरैया क्षेत्र में नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, दूसरे दिन भी पानी में तैरता मिला शव, पुलिस पहचान और जांच में जुटी।

By :  Amril Lal
Update:2026-07-28 10:28 IST

Basti News 

Basti News:  जिले के हरैया थाना क्षेत्र के सहसराव गांव के समीप नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में शव को तैरता देखा और इसकी सूचना तत्काल हरैया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम भी ग्रामीणों ने इसी महिला का शव नहर में बहता हुआ देखा था। सूचना मिलने पर हरैया पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम से रात तक नहर में काफी तलाश की, लेकिन तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण शव बरामद नहीं किया जा सका।मंगलवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों की नजर नहर में तैर रहे उसी महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को दोबारा सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:    

Similar News