Basti News: पहुंचे सूर्य प्रताप शाही, समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला, भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
Basti News: बस्ती पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष की नीतियों की आलोचना की और सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।
Basti News(Photo-Social Media)
Basti News: आज प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बस्ती पहुंचे,मंत्री ने बस्ती जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान वार्ड और इमर्जेंसी वार्ड समेत एक्सरे विभाग का भी निरीक्षण किया,वार्ड में भर्ती मरीजों का मंत्री ने हाल जाना,वहां से निकलने के बाद मंत्री सूर्यप्रताप शाही बाढ़ से निपटने के लिए बैठक भी करेंगे साथ ही साथ विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकर करेंगे।
वहीं मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने बताया अभी मैं यहां देखा कि यहां का लैब एक बहुत अच्छी तरीके से रन कर रहा है, 1 महीने में 28000 लोगों की सैंपल की जांच किया है, यह अपने में ही बहुत बड़ी उपलब्धि है, जो आम आदमी को निशुल्क जांच की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, इसी से अनुमान लगा सकते हैं कि कितना बड़ा काम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है, कोशिश हो रही है कि अस्पताल की व्यवस्था की और अच्छा कर सके, दिल्ली में हुए प्रोटेस्ट को लेकर के मंत्री से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें यहां पर इस बारे में कुछ भी नहीं कहना है,पीएम मोदी द्वारा नीट पेपर पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन करने पर उन्होंने बताया कि हेलो फास्ट ट्रैक का मतलब है कि जल्दी ही उसके बारे में कार्रवाई हो जाएगी।
शिथिलता के साथ उसकी कार्रवाई भी हो जाएगी, हनुमानगढ़ की सीढ़िया पर नमाज पढ़ने को लेकर के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि उन्होंने उसे वास्तविकता को वह अवगत करा दिया, जो लोग आज इस तरीके की बात कर रहे हैं, उनके जमाने में किस तरीके से हनुमानगढ़ की सीढ़िया पर नमाज अदा की गई थी और हनुमानगढ़ के कई महंतों ने भी उसको ज्ञात कराया है और इस तरीके से समाजवादी पार्टी की सरकार सांप्रदायिक तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती रही है और अभी भी उसके पीछे इसका उद्देश्य यही है सनातन आस्थाओं पर कैसे चोट पहुंचाएं और भ्रामक दुश प्रचार करें और वह कोशिश सफल होने वाली नहीं है।