Bulandshahr News: रुपयों के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, 4 घायल, गांव में पुलिस तैनात

Bulandshahr News : बुलंदशहर के निजामपुर गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 4 घायल, गांव में पुलिस तैनात।

Update:2026-07-15 08:48 IST

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में देर रात को रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि वारदात में दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है, जब कि दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हुए है। गांव में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है।

सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में बीती देर रात को अजब सिंह पुत्र वीरपाल और नेगांव के ही सुनील पुत्र यादराम पक्ष के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई, गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों में घुस गए। वारदात की जानकारी पाकर इलाका पुलिस के साथ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया

मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर और DIG कला निधि नैथानी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर वारदात को जानकारी ली, घटना स्थल का निरीक्षण कर बताया कि फायरिंग की वारदात के बाद अजब सिंह और सुनील की मौत हुई, दोनों कांशवो को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। जब कि एक पक्ष के अरविंद, रतन सिंह, सिंह राज और दूसरे पक्ष का सत्तू घायल हुए है। घायलों को हायर मैडिकल सेंटर रैफर किया गया है। गांव मे पुलिस फोर्स तैनात है।

Tags:    

Similar News