Bulandshahr News: जिपं अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया के 5 साल बे मिसाल, 2 अरब के हुए विकास कार्य

Bulandshahr News: बुलंदशहर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने पर करीब 2 अरब रुपये के विकास कार्यों का उल्लेख किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों को उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया गया।

Update:2026-07-10 18:22 IST

Bulandshahr News(Photo-Social Media)

Bulandshahr News: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्षों का 12 जुलाई 2026 को कार्यकाल पूर्ण हो जाएगा।कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व यूपी के बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सहयोग से सेवा सुशासन और विकास के जिला पंचायत के 5 साल बे-मिसाल रहे,उन्होंने बताया कि 5 साल में बुलंदशहर जनपद में जिला पंचायत द्वारा 951 ग्राम पंचायतों के 965 गांवों में 199.79 करोड़ रुपए के गुणवत्तायुक्त भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य कराए गए। उन्होंने निर्विवाद जिला पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग के लिए सभी सदस्यों और कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, कहा कि जन सेवा ही धर्म है, जनता की सेवा को जीवन समर्पित है।

5 साल में जिला पंचायत ने कराए ये विकास कार्य

बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने बताया कि जनपद में 4.35 करोड़ की लागत से 7 अमृत सरोवर, एक करोड़ की लागत से सौंदर्यकरण के 12 कार्य, 58 करोड़ से अधिक की लागत से 805 खड़ंजो का निर्माण कार्य, 47 करोड़ से अधिक की लागत से 491 नाला नालियों का निर्माण, 1.26 करोड़ की लागत से 13 धार्मिक स्थलों के टीन शेड कार्य, 5.70 करोड़ की लागत से 51 लेपन मरम्मत कार्य, 2.29 करोड़ रुपए की लागत से 42 पेयजल स्थापन कार्य,1.15 करोड़ रुपए की लागत से 33 साफ सफाई कार्य, 57.62 करोड़ रुपए की लागत से 689 सीसी रोड निर्माण का कार्य, 2.05 करोड़ रुपए की लागत से 13 सीमा सूचक द्वार कार्य, 18. 31 करोड़ रुपए की लागत से 376 हाई मास्क लाइट कार्य सहित कल 199 करोड़ 79 लाख 75 हजार रुपए के निर्माण कार्य कराए गए।

Tags:    

Similar News