Chandauli News: संविधान रक्षा मार्च में चंदौली से सैकड़ों कांग्रेसी पहुंचे लखनऊ, लिया संकल्प

Chandauli News: संविधान दिवस पर लखनऊ में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में चंदौली से जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए।

Update:2026-11-26 15:53 IST

Chandauli News

Chandauli News: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में चंदौली जनपद से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और संविधान की रक्षा तथा लोकतांत्रिक अधिकारों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि संविधान दिवस पर संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से कांग्रेसजन यह संकल्प लेते हैं कि भारतीय संविधान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अलग-अलग हथकंडे अपनाकर लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करना चाहती है। ऐसा करके नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान का अधिकार सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। जब वोट बचेगा, तभी देश बचेगा। कांग्रेस पार्टी प्रत्येक भारतीय नागरिक के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान में निहित मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आम लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। इन अधिकारों की सुरक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कांग्रेसजन लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।संविधान रक्षा मार्च में देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, बृजेश गुप्ता, रामानंद यादव, तरुण पाण्डेय, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, दया राम पटेल, टीआर दिनकर, रजनीकांत पाण्डेय, अकिल अहमद, बाबू शाहिद, तौसीफ, गुलाब राम, असगर अली, नवीन पाण्डेय, मदन लाल, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, दिलीप यादव, जुगल किशोर, मुकेश नंदन, राजू कुमार, राजकिशोर सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, अमरदेव राम, सैय्यद अंसारी, श्रीकांत पाठक, विशुन सोनकर, विकास खरवार, अतुल दुबे, सत्येंद्र उपाध्याय, सुजीत सिंह, कन्हैया मोदनवाल और संजय जायसवाल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।

Tags:    

Similar News