Chandauli News: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: छठ बाद वापसी की भीड़ घटाने के लिए रेलवे चलाएगा 13 स्पेश

Chandauli News: छठ महापर्व के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे 20 से 24 नवंबर 2026 तक 13 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

Update:2026-11-19 21:05 IST

Chandauli News

Chandauli News: छठ महापर्व के समापन के बाद अपने घरों से कार्यस्थलों की ओर लौट रहे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा और सुगम सफर सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा 20 से 24 नवंबर 2026 के बीच 13 विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ चंदौली के यात्रियों को भी मिलेगा, क्योंकि अधिकांश ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) होकर गुजरेंगी।

मुंबई और गुजरात (उधना व अहमदाबाद) के लिए स्पेशल ट्रेनें

  05525 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 20 नवंबर को सहरसा से रात 9:45 बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए अगले दिन सुबह 9:50 बजे डीडीयू पहुंचेगी और 22 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे मुंबई पहुंचेगी।

 03259 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 21 नवंबर को दानापुर से दोपहर 12:30 बजे चलकर शाम 4:30 बजे डीडीयू रुकते हुए 22 नवंबर को रात 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी।

  01020 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 22 नवंबर को सहरसा से शाम 4:00 बजे खुलकर बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र के रास्ते 23 नवंबर की सुबह 4:30 बजे डीडीयू होते हुए 24 नवंबर को दोपहर 12:10 बजे मुंबई पहुंचेगी।

  05225 बरौनी-अहमदाबाद स्पेशल: 22 नवंबर को बरौनी से रात 11:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:50 बजे डीडीयू रुकते हुए 24 नवंबर को सुबह 10:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

  09074 और 09072 जयनगर-उधना स्पेशल: दोनों ट्रेनें 24 नवंबर को जयनगर से क्रमशः सुबह 9:00 और 11:30 बजे खुलकर दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र और डीडीयू के रास्ते 26 नवंबर को उधना पहुंचेंगी।

दक्षिण भारत (चर्लपल्ली, एरणाकुलम और बेंगलुरु) जाने वाली गाड़ियां

 चर्लपल्ली के लिए तीन विशेष ट्रेनें: गाड़ी संख्या 07564 दानापुर से 20 नवंबर को सुबह 6:15 बजे चलकर सुबह 10:40 बजे डीडीयू होते हुए अगले दिन शाम 4:00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा, 05529 अनारक्षित स्पेशल (रक्सौल से 22 नवंबर को शाम 4:55 बजे) और 07562 स्पेशल (दरभंगा से 22 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे) धनबाद के रास्ते चर्लपल्ली जाएंगी।

एरणाकुलम और बेंगलुरु कैंट: गाड़ी संख्या 05223 (बरौनी से 21 नवंबर को रात 11:00 बजे) और 03249 (पटना से 22 नवंबर को रात 10:30 बजे) डीडीयू होकर एरणाकुलम जाएंगी। वहीं, 03247 दानापुर-बेंगलुरु कैंट अनारक्षित स्पेशल 21 नवंबर को शाम 6:00 बजे दानापुर से खुलकर रात 9:30 बजे डीडीयू होते हुए 23 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी।

दिल्ली (आनंद विहार) के लिए विशेष व्यवस्था

  03243 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल: 20 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे दानापुर से खुलकर आरा और बक्सर के रास्ते शाम 7:10 बजे डीडीयू जंक्शन रुकते हुए 21 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की ताजा जानकारी एनटीईएस (NTES) या रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से अवश्य जांच लें।

Tags:    

Similar News