Chandauli News: ट्रैक्टर की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Chandauli News : चंदौली के गुरेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत।

Update:2026-05-24 08:08 IST

 Chandauli Road Accicent News

Chandauli News: उत्तर परदेस के चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरेरा गांव के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाजार से लौट रहे थे चचेरे भाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूलपुर निवासी 48 वर्षीय श्रीराम राम अपने चचेरे भाई किशन कुमार के साथ चहनियां बाजार से तिरपाल खरीदकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी गुरेरा गांव के समीप हाईवे पर सामने से आ रहे मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चचेरे भाइयों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रैक्टर सीज, चालक फरार

वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Tags:    

Similar News