Chandauli News: एसपी की कार्यवाही से मचा हड़कंप, इंस्पेक्टर पर जांच में हिला हवाली के आरोप

Chandauli News: चंदौली में एसपी की बड़ी कार्रवाई, विवेचना में लापरवाही पर इंस्पेक्टर निलंबित, पुलिस विभाग में हड़कंप

Update:2026-05-26 11:01 IST

Chandauli News 

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के पुलिस विभाग से अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी ने क्राइम ब्रांच विवेचना सेल में तैनात इंस्पेक्टर विमलेश मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यहां इंस्पेक्टर पर एक मुकदमे की विवेचना को जानबूझकर लंबित रखने तथा अभियुक्त पक्ष से अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से अलग-अलग प्रकार का प्रारूपण कराने का गंभीर आरोप लगा है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे मामले की अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने जांच किया गया की मामले को लंबित रख कर जांच में तक मटोल की जारही थी। जिसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी आकाश पटेल ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर विमलेश मौर्य को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब हो कि, बीते कुछ दिनों से चंदौली पुलिस विभाग में कार्यशैली को लेकर सख्ती बढ़ी हुई है। दो दिन पहले ही कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार को भी कर्तव्यों में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर आरोप था कि मोबाइल झपटमारी की शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित की एफआईआर दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाने का दबाव बनाया गया। शिकायत सामने आने के बाद एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें भी निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं आम जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि शिकायतों की अनदेखी, विवेचना में देरी और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट कहा कि जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार और निष्पक्ष कार्यवाही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Tags:    

Similar News