Chandauli News: छात्रों का भविष्य संवारने में जुटा ये स्कूल, समर वेकेशंस ने भी चला रहे ऑनलाइन क्लासेज

Chandauli News: चंदौली का डैडीज इंटरनेशनल स्कूल समर वेकेशन में ऑनलाइन क्लासेज चला रहा, बच्चों को डिजिटल शिक्षा का नया अनुभव मिल रहा है

Update:2026-05-26 11:07 IST

Chandauli News

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के विशुनपुरा स्थित डैडीज इंटर नेशनल स्कूल छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए गर्मी की छुट्टियों को सिर्फ मौज-मस्ती तक सीमित न रखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक अनोखी पहल की है। स्कूल द्वारा शुरू की गई समर वेकेशन ऑनलाइन क्लासेज अब “Daddy’s EdTech” प्लेटफॉर्म पर संचालित हो रही हैं, जहां बच्चे घर बैठे पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी आधारित लर्निंग का आनंद ले रहे हैं।

यहां सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन सुबह 2 घंटे चलने वाली इन क्लासेज में विद्यार्थियों को लाइव इंटरैक्टिव सेशन, क्विज, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग और आसान तरीके से पढ़ाई कराई जा रही है। खास बात यह है कि बच्चे इन क्लासेज को बोझ नहीं बल्कि एक मजेदार अनुभव के रूप में देख रहे हैं। जहां कई विद्यार्थियों ने कहा है कि ऑनलाइन क्लासेज का तरीका उन्हें काफी पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी का नया अनुभव भी मिल रहा है। बच्चे घर के आरामदायक माहौल में पढ़ाई कर पा रहे हैं और छुट्टियों में भी उनका पढ़ाई से जुड़ाव बना हुआ है।

वहीं इऑसको लेकर विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि आज के दौर में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गई है। यदि सही दिशा और इच्छाशक्ति हो तो छोटे जिलों में भी बड़े स्तर की शैक्षणिक पहल की जा सकती है। Daddy’s EdTech के माध्यम से स्कूल ने यह दिखाने का प्रयास किया है कि चंदौली जैसे जिले में भी आधुनिक डिजिटल एजुकेशन मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया जा सकता है।

वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में अक्सर बच्चों का पढ़ाई से ध्यान हट जाता है, लेकिन इन ऑनलाइन क्लासेज की वजह से बच्चे पढ़ाई से जुड़े हुए हैं और नई चीजें सीखने में रुचि भी दिखा रहे हैं। वहीं शिक्षा जगत में इस पहल को छोटे शहरों में डिजिटल एजुकेशन के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि आने वाले समय में इस तरह के एडटेक प्लेटफॉर्म ग्रामीण और छोटे जिलों की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं।


Tags:    

Similar News