Chandauli News: गरीब कन्या के लिए भगवान बने हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट के लोग, की आर्थिक मदद

Chandauli News: हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट ने कटारूपुर गांव पहुंचकर गरीब परिवार की बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता, खाद्यान्न और गृह उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे परिजनों को बड़ी राहत मिली।

Update:2026-06-26 15:36 IST

गरीब कन्या के लिए भगवान बने हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट के लोग (Photo- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के श्री हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट, नादी निधौरा के लोगो ने कटारूपुर गांव में पहुँचकर एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक सहायता, विवाह हेतु आवश्यक गृह उपयोगी और खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराकर भगवान बन गया। सहायता राशि पाकर परिजनों में खुशी की लहर छा गयी ।

बेटी की शादी के लिए की सहायता

कहते है न कि डूबते को तिनके का सहारा ही काफी है। कटारूपुर निवासी विष्णु यादव अत्यंत गरीब और वृद्ध हैं, जो गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय है कि मजदूरी करने के बावजूद कई बार भोजन का संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में अपनी बेटी के विवाह की जिम्मेदारी उनके लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई थी। 27 जून शनिवार को इनकी बेटी की शादी है।


इस कठिन समय में श्री हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट ने मानवता और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने परिवार के बीच पहुंचकर विवाह के लिए आवश्यक सामग्री, खाद्यान्न,घरेलू सामान प्रदान और आर्थिक सहायता देकर सहयोग का हाथ बढ़ाया ।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि परम पूज्य मौनी महाराज की प्रेरणा से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। किसी भी गरीब की बेटी के विवाह में हर लोगो को सहयोग करना चाहिए ।

ग्रामीणों ने ट्रस्ट का किया धन्यवाद 

ग्रामीणों ने कहा कि ट्रस्ट ने उन सभी सहयोगियों को धन्यवाद है, जिन्होंने अपने आवास पर विवाह की व्यवस्था कर इस परिवार की बड़ी चिंता दूर की। इस दौरान ट्रस्ट के सहयोग प्रदान करने वालो में दिनेश सोनकर,अशोक कुशवाहा,आकाश मौर्य,आलोक यादव,झाबु यादव,नागेश यादव आदि उपस्थित रहे ।

Tags:    

Similar News