Chandauli News: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के भोजन का हुआ गमन,सभासद पर लगा आरोप

Chandauli News: चंदौली में मिड डे मील घोटाला, 24 कुंतल राशन गबन का आरोप सभासद पर

Update:2025-09-11 12:44 IST

Chandauli News 

Chandauli News: चंदौली जिले के सैयदराजा नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 9 के प्राथमिक विद्यालय तीन के सभासद गीता देवी के ऊपर 24 कुंतल मिड डे मील राशन के गबन करने का मामला सोशल मीडिया में तेजी से छाया हुआ है । राजनीति के गलियारे में चर्चा गर्म करने के लिए विपक्षियों द्वारा इस मुद्दे को जिला अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी तक पहुंचने का कार्य किया जा रहा है।

आप को बता दे की जनपद के सैयदराजा नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 के बच्चों के भोजन( मिड डे मील) के गबन करने का मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है ।इसको लेकर विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक मंसूर अंसारी तथा वार्ड नंबर 9 की सभासद गीता देवी के नाम उजागर हो रहे हैं ।

आरोप है की 24 कुंतल बच्चों का मिड डे मील इन लोगों की मिली भगत से गमन कर लिया गया है। जिसको लेकर सैयदराजा नगर पंचायत तरह-तरह की चर्चाएं भी जोर-शोर से हो रही है ।सितंबर 2024 में इस मिडे ड मिल का उठान किया गया लेकिन 24 कुंतल मिड डे मील को कहीं खर्च नहीं किया गया है ।जिसकी गड़बड़ी पाए जाने पर यह बातें आ रही है ।

वही इसके संबंध में इंचार्ज अध्यापक द्वारा नही कोई रजिस्टर मेंटेन पाया गया और ना ही इस 24 कुंतल राशन का खर्च किया गया।इस संबंध में इंचार्ज अध्यापक द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा जो राशन उठाया गया था उस राशन को सितंबर 2024 में बच्चों को खिलाया गया है। जो सभासद द्वारा उठाया गया है उसकी जानकारी मुझे नहीं है।

इस संबंध में तत्कालीन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अभिलेख में 24 कुंतल राशन का कहीं उल्लेख नहीं है और कुछ अभिलेख अभी मेरे द्वारा चेक नहीं किया गया है जिससे पूर्णतया यह सिद्ध करना संभव नहीं है कि 24 कुंतल राशन का गमन किया गया है, लेकिन कोटेदार से जो राशन सितंबर 2024 में 24 कुंतल उठाया गया है उसका खर्च भी कहीं नहीं दिख रहा है ।यह जांच का विषय है जिसे जल्द ही जांच कर उजागर कर दिया जाएगा ।

इस संबंध में वार्ड नंबर 9 की सभासद गीता देवी के प्रतिनिधि अंकित जायसवाल ने बताया कि स्कूलों में आए दिन हो रही चोरी को देखते हुए 24 कुंतल राशन का उठान मेरे सभासद द्वारा किया गया है जो कि बच्चों को प्रतिदिन मिड डे मील खिलाया भी गया है, कुछ राशन मेरे पास अभी शेष है जिसका हिसाब किए जाने के बाद जो भी निकलेगा वह राशन जमा किया जाएगा।

रही बात गमन की बात तो ऐसा कोई गमन नहीं हुआ है यदि गमन हुआ होता तो विभाग द्वारा विभागीय कार्यवाही भी की जाती,क्योंकि अभी मेरा कार्यकाल चल रहा है तो यदि राशन मेरे पास जितना निकलेगा उतना राशन बच्चों को खिलाने का कार्य किया जाएगा और जब तक पिछले हिसाब का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक नए राशन के उठान की प्रक्रिया नहीं की जाएगी अब देखना है कि इस गमन को विभाग द्वारा किस तरह देखा जाता है इसमें दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वसूली की जाती है या इस मामले को भी लीपापोती में डाल दिया जाता है।

Tags:    

Similar News