Chandauli News: प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक ने किया हवन-पूजन, दी बधाई
Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हवन-पूजन कर उनके दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया इतिहास रचने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत यशस्वी नेतृत्व की कामना की।
इस अवसर पर नियमताबाद उत्तरी मंडल में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महर्षि वेदव्यास मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर की साफ-सफाई से हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने दर्शन-पूजन और हवन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास, गरीब कल्याण, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। विधायक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व न पहले देखने को मिला और न भविष्य में मिलने की संभावना है। उनके नेतृत्व में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर पटेल, जिला मंत्री प्रमोद पटेल, मंडल प्रभारी संतोष जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मौर्य, दिलीप सोनकर सहित विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, गंगाराम साहनी, विवेक सिंह धीरज एवं कुंदन सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया, मंडल के पदाधिकारी तथा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के दीर्घ एवं सफल नेतृत्व की कामना की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनकल्याण की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।