Chandauli News: सपा प्रवक्ता के बयान पर ब्राह्मण समाज का विरोध, SDM को सौंपा ज्ञापन

Chandauli News: चंदौली में सपा प्रवक्ता के कथित बयान के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

Update:2026-05-13 14:38 IST

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: सकलडीहा तहसील परिसर में मंगलवार को भगवान परशुराम सेवा समिति और ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद लोगों ने उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठ सदस्य और युवा मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता द्वारा सार्वजनिक मंच से ब्राह्मण समाज के प्रति अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की गई है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं और समाज में तनाव फैलाने का कारण बन सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो भगवान परशुराम सेवा समिति और ब्राह्मण समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा, सचिव पंकज पांडे, कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी, रोहित तिवारी सहित कई पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News