Chandauli News: दो सांसद के साथ सपा का प्रतिनिधि मंडल डीएम, एसपी से मिला,जानिए क्या है मामला

Chandauli News: चकिया के महेंद्र राव प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल चंदौली पहुंचा। सांसद वीरेंद्र सिंह और छोटेलाल खरवार समेत नेताओं ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

Update:2026-05-12 15:54 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र राव प्रकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। मंगलवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह, रावर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार, सत्यनारायण राजभर समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को पत्रक सौंपते हुए दलितों, पिछड़ों और सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि चकिया क्षेत्र के चंद्रप्रभा रेंज में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है और इसमें भाजपा संरक्षित लोगों की संलिप्तता है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने में जुटा है। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सत्ता के दबाव में प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने से बच रहा है, जिससे आम लोगों और विपक्षी कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मामले की पारदर्शी जांच नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी।

रॉबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। उनका कहना था कि भाजपा समर्थित लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि सपा कार्यकर्ताओं को झूठे और फर्जी मुकदमों में फंसाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन निष्पक्ष संस्था की तरह नहीं, बल्कि भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।वहीं सपा नेता सत्यनारायण राजभर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला और प्रशासन ने निष्पक्ष जांच नहीं कराई, तो चकिया में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

Tags:    

Similar News