Chandauli News: स्वामी अड़गड़ानंद जी का निजी हेलीकॉप्टर से हुआ पदार्पण,श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब

Chandauli News: चंदौली में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का निजी हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ। हरिओम हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने हजारों श्रद्धालुओं के बीच सत्संग और प्रवचन किया।

Update:2026-11-23 13:57 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिला मुख्यालय पर सोमवार को आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब परम पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का जनपद चंदौली में भव्य पदार्पण हुआ। महाराज जी अपने निजी हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल पहुंचे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त महाराज जी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते अस्पताल परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भर गया।

हरिओम हॉस्पिटल के नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। महाराज जी ने विधि-विधान के साथ अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन डॉ विवेक सिंह के साथ सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के साथ गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। नए भवन के शुभारंभ को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहा।उद्घाटन कार्यक्रम के बाद महाराज जी ने उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के बीच सत्संग किया। उनके दर्शन और प्रवचन को सुनने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। सत्संग के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया।

श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ महाराज जी के विचारों को सुनते रहे। उनके दर्शन के लिए भक्तों में जबरदस्त उत्साह रहा और हर कोई एक झलक पाने को आतुर दिखाई दिया।महाराज जी के आगमन और कार्यक्रम में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते नजर आए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी।स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आगमन से चंदौली में पूरे दिन आध्यात्मिक और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। महाराज जी के दर्शन और सत्संग में शामिल होकर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।

Tags:    

Similar News