Chandauli News: बैंक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग,दस्तावेज जलकर राख,दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

Chandauli News: चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र स्थित सहदुल्लापुर यूनियन बैंक शाखा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में बैंक का फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

Update:2026-06-14 23:05 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सहदुल्लापुर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में रविवार को देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बैंक के अंदर रखा फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य सामान आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक से अचानक धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग लगने के दौरान बैंक में कोई मौजूद नहीं था आज छुट्टी का दिन था,हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

बैंक परिसर में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। आग की वजह से बैंक के संचालन और अभिलेखों को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका विस्तृत विवरण जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा।घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने बैंक अधिकारियों से आवश्यक जानकारी जुटाई और सुरक्षा मानकों की समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं बैंक प्रबंधन भी क्षति का आकलन करने और आवश्यक दस्तावेजों की स्थिति की जांच में जुटा हुआ है।फिलहाल दमकल विभाग की तत्परता और स्थानीय प्रशासन की सक्रियता के चलते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग बैंक में हुए नुकसान को लेकर चिंतित हैं।

Tags:    

Similar News