Chitrakoot News: चित्रकूट के इटवा में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 258 लोगों की जांच
Chitrakoot News: चित्रकूट के इटवा गांव में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 258 लोगों की जांच, 98 को चश्मे वितरण और 12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
Chitrakoot News
Chitrakoot News: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड के सहयोग से रामनगर ब्लॉक के इटवा गांव स्थित शिव बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल हेतु निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के सभासद शंकर प्रसाद यादव द्वारा किया गया।विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 258 लोगों की नेत्र जांच की, जिनमें 98 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। 12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जबकि 118 लोगों को आई ड्रॉप वितरित की गई। जिन बुजुर्गों को चश्मे मिले और जिन्हें ऑपरेशन के लिए जानकीकुंड ले जाया गया, वे अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने युवा समाजसेवी एवं कैंप के आयोजक पद्मेंद्र त्रिपाठी को आशीर्वाद दिया।
शिविर में सैकड़ों बच्चों सहित बुजुर्ग महिला-पुरुषों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों की काउंसलिंग करते हुए स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं आंखों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान विकास पथ सेवा संस्थान की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय देउंधा के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को निःशुल्क ग्लूकोन-डी एवं कोकोनट ऑयल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती रामेश्वरी देवी, श्रीमती रचना द्विवेदी एवं ओम प्रकाश यादव भी मौजूद रहे।
जानकीकुंड ट्रस्ट के निदेशक डॉ. इलेश जैन के निर्देशन में जिला कार्यक्रम समन्वयक बालकृष्ण तिवारी, उमाशंकर शुक्ल, विनय यादव, बृजेश यादव, दिलीप कुमार एवं संतोष मिश्रा सहित चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों की नेत्र जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और दवाएं वितरित कीं। साथ ही मोतियाबिंद ग्रसित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।सभासद शंकर प्रसाद यादव ने सुदूर ग्रामीण अंचल में विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए डॉ. प्रभाकर सिंह एवं संयोजक पद्मेंद्र त्रिपाठी के सेवा भाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आगे भी मानव सेवा का यह कार्य जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं बुजुर्गों को नेत्र ज्योति देने का यह पुनीत कार्य अत्यंत सराहनीय है।
इटवा गांव के प्रसिद्ध शिव बाबा मंदिर परिसर में आयोजित शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर समय रहते उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास पथ सेवा संस्थान आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में राजाराम राजपूत, शारदा प्रसाद पाल, शिवदास योगी, नारायण, राजाराम, बद्री विशाल, शिव शंकर, रामकलेश, बृजमोहन, सूर्यकांत त्रिपाठी, अरुण सिंह, छितानी, विकास मिश्रा, तीरथ पाल, शुभम मिश्रा, प्रकाश पांडेय, सुनील गुप्ता, संत, रामबाबू दास, छोटेलाल बाबा समेत बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।अंत में संयोजक पद्मेंद्र त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।