Etah News: खेत की मेड़ को लेकर विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर**

Etah News: एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़/आगरा हायर सेंटर रेफर किया गया।

Update:2026-05-10 15:40 IST

Etah News(Photo-Social Media)

Etah News: एटा उत्तर प्रदेश जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव उमरावपुर में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घायल की पहचान 30 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, घायल पवन कुमार रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने खेत की ओर जा रहे थे। तभी गांव के ही विकास व विशाल दो सगे भाइयों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से खेत की मेड़ और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने आपा खो दिया और असलहे से पवन पर सीधा फायर झोंक दिया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए

घायल के भाई शेरू ने बताया कि आरोपी पक्ष पहले से ही घात लगाकर बैठा था। जैसे ही पवन उनके पास से गुजरा, उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली पवन के हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज एटा पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ या आगरा (हायर सेंटर) के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। क्षेत्राधिकारी (CO) सदर शंकल्प दीप कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों की पहचान विकास के लिए व विशाल के रूप में कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Tags:    

Similar News