Etah News: एसएसपी डॉ. इलामारन ने सकीट थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Etah News: एटा में एसएसपी डॉ. इलामारन ने सकीट थाने का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों, जनसुनवाई व्यवस्था और महिला सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की।

Update:2026-07-15 20:59 IST

Etah News

Etah News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने मंगलवार को थाना सकीट का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई की व्यवस्था तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। एसएसपी के अचानक पहुंचे निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में सक्रियता देखने को मिली।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी इलामारन ने आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-04, रजिस्टर संख्या-08, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर और कार्य वितरण रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी मामले में आवश्यक जानकारी तत्काल उपलब्ध हो सके।

डॉ. इलामारन ने विशेष रूप से जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए।

महिला सहायता डेस्क का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई और प्रभावी काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के अंत में एसएसपी ने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता का विश्वास जीतना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Tags:    

Similar News