Etawah News: एसएसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Etawah News: इटावा में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने यूपी-112 पीआरवी वाहनों, पुलिस मेस, एमटी शाखा, जिम, बैरक और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Update:2026-11-13 13:16 IST

Etawah News

Etawah News: इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड में पुलिस लाइन के जवानों के साथ विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए गए।

परेड के बाद एसएसपी ने यूपी-112 के पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट और अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की। उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। एमटी शाखा के निरीक्षण के दौरान वाहनों की स्थिति, रखरखाव, अभिलेखों और आवश्यक उपकरणों की जांच की गई।

एसएसपी ने फायर सर्विस कार्यालय, बैडमिंटन हॉल, जिम, पुलिस क्लब और पुलिस लाइन परिसर का भी भ्रमण किया। इसके अलावा आरटीसी बैरक और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं को देखा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई तथा रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।अंत में पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम कर उनकी समस्याओं और विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Tags:    

Similar News