Etawah News: ऊसराहार में पुलिस चौपाल आयोजित, महिलाओं की सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर दिया गया जोर
Etawah News: इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम कछपुरा सरसईनावर में पुलिस द्वारा चौपाल आयोजित कर महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति अभियान और नए कानूनों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
Etawah News
Etawah News: जन-जागरूकता एवं आमजन में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा गुरुवार को ग्राम कछपुरा सरसईनावर में एक विशेष चौपाल/सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के लगभग 50 महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। चौपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति अभियान एवं नए कानूनों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल मनीषा मौर्या, रि. महिला कांस्टेबल प्रिया चौहान, रि. महिला कांस्टेबल अर्चना, कांस्टेबल सत्यप्रकाश एवं रि. कांस्टेबल अमन मौजूद रहे। पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।चौपाल के दौरान मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी अदालत, शक्ति सदन, सखी निवास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करने, संदिग्ध लिंक से बचने, मोबाइल एवं कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट रखने तथा व्यक्तिगत डेटा सुरक्षित रखने के उपाय बताए।नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। साथ ही उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास केंद्रों की जानकारी देकर लोगों से नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।चौपाल में ई-एफआईआर, ऑनलाइन नागरिक सेवाएं, चरित्र प्रमाण पत्र, किरायेदार सत्यापन तथा जीरो एफआईआर जैसे नए कानूनों और सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।