Firozabad News: नहर में मिले युवक और विवाहित महिला के शव, एक ही दुपट्टे से बंधे मिले दोनों के हाथ
Firozabad News: शिकोहाबाद में नहर से युवक और विवाहित महिला के शव मिले, एक ही दुपट्टे से बंधे थे हाथ, जांच जारी।
Firozabad News
Firoazbad Newsफिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु के पास नहर में एक युवक और विवाहित महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों के हाथ एक ही दुपट्टे से बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान एटा जनपद के थाना आवागढ़ क्षेत्र के ग्राम सहनवा निवासी जितेंद्र लोधी उर्फ जीतू के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान जसराना के नगला फकीरा निवासी फूलनदेवी पत्नी उदयवीर के रूप में हुई युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन और पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई।
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने के डर से आत्मघाती कदम उठाया। बताया गया है कि जितेंद्र 17 जून की सुबह घर से नागपुर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन शाम होते-होते उसका मोबाइल बंद हो गया था। सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है महिला का पति ट्रक चालक है और घटना के समय बाहर था, जिसे सूचना दे दी गई है।मृतक फूलन देवी के पति उदयवीर ने बताया उसकी पत्नी और रिश्तेदार जीतू के बीच अबैध सम्बन्ध थे और दोनों ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली हैँ मृतका के दो बच्चे हैँ उनके सरकार से माँ का साया उठा गया हैँमृतका की ननद उमा ने बताया की जीतेन्द्र उर्फ़ जीतू का मिलना जुलना था जीतू आते जाते थे मृतका दो बच्चों की माँ हैँ जितेंद्र अविवाहित हैँ