Firozabad News: पहुंचे शिवपाल यादव, ओपी राजभर और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, जमकर साधा निशाना

Firozabad News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव फिरोजाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा और ओपी राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

Update:2026-07-05 13:02 IST

Firozabad News(Photo-Social Media)

Firozabad News: आज सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने फिरोजाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संवेदना प्रकट करने के बाद एक होटल में मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान वह ओपी राजभर व भाजपा पर जमकर हमलावर हुए और कई तरह के गंभीर आरोप लगाए।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 36 घंटे के यूपी प्रवास पर हैं, सपा इसे कैसे देखती है?

समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है और 2027 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है, क्योंकि बीजेपी की सरकारों ने देश-प्रदेश की जनता के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया है। सुबह से शाम तक झूठ बोलते हैं। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। पूरे प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।

"अखिलेश यादव केवल यादवों का भला करते हैं" राजभर के इस बयान पर शिवपाल ने कहा कि उनके मुंह में जो आता है, वह बोलते हैं। उन्हें किसी विशेष डॉक्टर से इलाज की आवश्यकता है।

संतों के कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर के लिए कर सेवा करने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि संतों से उम्मीद होती है कि वे जनता के हित में काम करें। अयोध्या में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में छोटे लोगों को जानबूझकर फंसाया जा रहा है, जबकि जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें बचाया जा रहा है। यह तो राम के नाम पर चोरी है। बड़े मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के जमीन पर न दिखाई देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही समाजवादी पार्टी पूरे दमखम के साथ जमीन पर उतरेगी। 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन है।

Tags:    

Similar News