कॉलेज के मैदान पर हेलीपेड न बनने देने पर पूर्व मंत्री ने दी चेतावनी, भुगतने होगे गंभीर परिणाम

Firozabad: आदर्श कृष्ण विद्यालय प्रशासन पर अनुमति न देने का आरोप, अशोक यादव ने चेतावनी देते हुए सपा पर साधा निशाना, भाजपा-रालोद गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।

Update:2026-11-29 21:03 IST

कॉलेज के मैदान पर हेलीपेड न बनने देने पर पूर्व मंत्री ने दी चेतावनी, भुगतने होगे गंभीर परिणाम (Photo- Newstrack)

Firozabad News:  फिरोजाबाद शिकोहाबाद। पूर्व पर्यटन राज्य मंत्री अशोक यादव ने प्रेसवार्ता कर आदर्श कृष्ण विद्यायल प्रशासन पर हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपेड न बनाने की मंजूरी न देने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें रविवार को दिल्ली से हेलीकॉप्टर से आना था। जहां से वह कुछ स्थानों पर जाना था। उन्हें शासन से मंजूरी मिल गई थी। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने ग्राउंड पर हेलीपेड बनाने की अनुमति नहीं दी।

उन्होंने कॉलेज प्रशासन को पत्र देखकर अनुमति मांगी लेकिन बहाने कर उन्हें अनुमति नहीं दी। जबकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। जहां सपा, भाजपा के नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरते रहे है। उन्होंने कहा कि सपा मानसिकता के लोग हमें कोई आने जाने से नहीं रोक रखते है। जबकि एसडीएम भी मुआयना कर गए थे। हेलीपेड के लिए ईट भी आ गई थी। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि कॉलेज में कोई कार्यक्रम है जिसमें हजारों साइकिल आएगी लेकिन देखा कि वहां एक साइकिल नहीं है।

परिणाम भुगतने की चेतावनी 

उन्होंने चेतावनी दी कि उनके हेलीपेड के लिए जगह देने वालो को उसके परिणाम भुगतने होगे। यह कॉलेज उनके बाप दादा का बनाया हुआ है। जिसके कारण आज उन्हें रोड से आना पड़ा है। उन्होंने कहा कि 1993 में सपा नेता के इशारे पर ऐसा हो चुका है तब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी सहित अन्य लोगों के हेलिकाप्टर रामलीला मैदान में उतरना पड़ा था।

पूर्व पर्यटन राज्य मंत्री ने सपा के घोषणा पत्र पर चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव में रेवड़ियां देने की जो घोषणा की है उस पर जनता को कोई विश्वास नहीं है। पीडीए के नाम पर परिवार के 20 लोग राजनीति कर रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी, चंद्रशेखर का गठजोड़ सपा को मुसीबत में डाल देना।

तीसरी बार भाजपा आरएलडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सपा कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान पर भी व्यंग कसा। सैफई के आसपास शिक्षा क्षेत्र को 600 करोड़ खर्च किए। लेकिन शिकोहाबाद में कुछ नहीं किया। आज देश में 27 प्रतिशत आरक्षण उन्हीं के कारण है। जिसके लिए उन्होंने सत्ता को भी छोड़ दिया था। अब अखिलेश की दोनों बेटियां चुनाव लड़ने जा रही है। इस दौरान आकाश यादव, ब्रजेश चौधरी सहित कई आरएलडी नेता मौजूद थे।

Tags:    

Similar News